Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा जल गए छह युवक: कार के साथ जलकर कोयला बन गए शव, मृतकों में दो सगे भाई शामिल; हाईवे पर हाहाकार

Mon, 09 Nov 2026 12:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 09 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: हरियाणा के जिला हांसी के छह युवक कार में सवार होकर हरियाणा की ओर जा रहे थे। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों की पहचान हो गई है। परिजनों रोकर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन
Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased
अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही हुंडई औरा कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर दूसरी तरफ जा गिरी। इसके बाद कार में आग लग जाने से हरियाणा के हांसी जिले के राखी गढ़ी और मोठ गढ़ी के दो सगे भाइयों समेत छह दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई।



Trending Videos
Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased
धू-धू कर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना सोमवार तड़के चार बजकर 50 मिनट पर पुलिस को मिली। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। अनियंत्रित कार बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकराई और दूसरी साइड जाकर पलट गई।



 
Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased
कार का हुआ ये हाल। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एफएसएल टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased
कार में से शवों को निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली मनाई, परिजनों को बिना बताए हरिद्वार के लिए निकले
दोस्तों ने पहले अपने-अपने घरों पर दिवाली मनाई। इसके बाद वे बिना बताए कैब बुक कर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकल पड़े। अनियंत्रित कार तितावी थाना क्षेत्र में पहुंचते ही डिवाइडर से टकराकर पलट गई और आग लग गई।
विज्ञापन
Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased
हाईवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
युवा हैं सभी मृतक
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतक युवा हैं और उनकी उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वहीं शव जलकर कोयला बन चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed