{"_id":"6085ac6a8ebc3e59123151fb","slug":"six-including-three-advocates-die-from-corona-muzaffarnagar-news-mrt5360007121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की मौत, 759 नये संक्रमित आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की मौत, 759 नये संक्रमित आए सामने
विज्ञापन
कोरोना से तीन अधिवक्ताओं सहित छह की मौत
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर तीन अधिवक्ताओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 759 रही। वहीं, स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी केवल तीन मौतों की पुष्टि की है। दूसरे जिलों में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या को यहां के आंकड़े में शामिल नहीं किया जा रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारता जा रहा है। जनपद में रविवार को कोरोना संक्रमित की संख्या 759 सामने आई। कोरोना के चलते तीन लोगों का निधन भी हो गया। अकेले शहर में संक्रमण के 521 मामले सामने आए। बचन सिंह कॉलोनी में 21 केस सामने आए हैं। सिविल लाइन में 32, कंबलवाला बाग में 18, गांधी कॉलोनी में 26, पटेल नगर में 18, साकेत में 37, आर्यपुरी में 16 मामले सामने आए।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बघरा ब्लाक में 37, बुढ़ाना में तीन, चरथावल में 38, जानसठ में पांच, खतौली में 31, मोरना में पांच, शहर से सटे ग्रामीण इलाके में 90, पुरकाजी ब्लाक में 12, शाहपुर में 17 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते जिले की प्रमुख कवयित्री और नईमंडी के सभासद विपुल भटनागर की माता राजलक्ष्मी का निधन हो गया वह एक सप्ताह से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। राजलक्ष्मी ने काफी समय तक मंचों पर काव्य पाठ किया और कई किताबें भी लिखीं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रेमपुरी में पूजा स्वीट्स के मालिक हिमांशु बालियान 40 वर्ष का भी कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। शिक्षा जगत में अपना नाम रखने वाले शहर के नईमंडी निवासी डॉ. सचेंद्र बंसल का मेरठ में निधन हो गया।
इसके अलावा कोरोना से यहां एक ही दिन में तीन अधिवक्ताओं की मौत हुई है। इसमें साकेत कॉलोनी के 57 वर्षीय वीर मुकेश त्यागी की मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एक दिन पहले ही भर्ती कराया गया था। उनकी भी मौत हो गई। साउथ सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता दीपक सिंघल (47) चार दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनका भी सुबह निधन हो गया। इंदिरा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता कुलदीप चौहान (35) को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि एक सप्ताह में दस से अधिक वकीलों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।