फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six hospitSix hospitals including pathology lab were sealedls including pathology lab were sealed

Muzaffarnagar News: पैथोलॉजी लैब सहित छह अस्पतालों को किया सील

Tue, 01 Oct 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Six hospitSix hospitals including pathology lab were sealedls including pathology lab were sealed
-बिना अनुमति के चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। बिना अनुमति के चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार और सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लैब सहित छह अस्पतालों पर सील लगा दी।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में छापेमारी की। भारत हॉस्पिटल, ग्लोबल मेडिकेयर सेंटर, आदर्श हॉस्पिटल, कमल हॉस्पिटल, मदर इंडिया नर्सिंग होम और आशीर्वाद हॉस्पिटल के साथ-साथ एक पैथोलॉजी लैब पर सील लगाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इससे जानसठ क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य विभाग की बिना गाइड लाइन के चल रहे अन्य निजी अस्पताल संचालकों और झोलाछाप डॉक्टरों में बेचैनी रही। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि जानसठ के भारत हॉस्पिटल पर डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो चुकी है। इसकी जांच के लिए पहुंची टीम ने स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुरूप न चलने पर भारत हॉस्पिटल सहित आधा दर्जन निजी अस्पतालों पर सील लगाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में समय-समय पर सभी अवैध हॉस्पिटलों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई चलती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना कोई अस्पताल संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed