{"_id":"57b9fd794f1c1bf53ed4f314","slug":"singh-became-the-head-brajpal-pundir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजपाल सिंह पुंडीर खाप के मुखिया चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजपाल सिंह पुंडीर खाप के मुखिया चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ब्रजपाल सिंह को पगड़ी पहनाते खाप के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत बिरादरी में पुंडीर खाप के मुखिया चुनने के लिये पिपलहेड़ा गांव में पंचायत हुई। इसमें ब्रजपाल सिंह पुंडीर को खाप का मुखिया चुना गया। उन्हें पगड़ी पहनाकर खाप की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत में पुंडीर खाप के मुखिया कैडी निवासी गजे सिंह की मौत के बाद पुंडीर खाप के अगले उत्तराधिकारी का चयन करना था। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर कर्ण सिंह और संचालन कर रहे नरेंद्र मुखिया ने वहां मौजूद पुंडीर वर्ग के सभी 12 गांवों के ग्रामीणों की रजामंदी के बीच पिपलहेड़ा गांव के ब्रजपाल सिंह पुंडीर को पुंडीर खाप का मुखिया नियुक्त किया।
उपाध्यक्ष के रूप में कैडी निवासी फरजंद अली को चुना गया। इसके बाद उन दोनों को पुंडीर खाप की पगड़ी पहनाई गयी । इस दौरान मुख्य रूप से ठाकुर कुलदीप सिंह, चेयरमैन जयप्रकाश, प्रधान प्रदीप, ठा पिरतोश, डॉ सुभाष, ओम राणा, पवन सिंह, टीकाराम, मुरसलीन प्रधान, नरेश ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गुजरहेड़ी, नंगला पिथौरा, पिपलहेड़ा, भैसानी इस्लामपुर, गोगवांन जलालपुर, हिरनवाड़ा, महावतपुर, कैडी, हरड फतहपुर, हिंड, सिक्का खपराना के राजपूत बिरादरी के लोग मौजूद रहे।