{"_id":"6a19e90b163a5b271906916a","slug":"singer-danish-accused-of-hijacking-social-media-channel-and-demanding-ransom-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-172358-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गायक दानिश का सोशल मीडिया चैनल हड़पने और रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गायक दानिश का सोशल मीडिया चैनल हड़पने और रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडियन आइडल सीजन 12 से पहचान बनाने वाले मोहल्ला लद्धावाला निवासी गायक मोहम्मद दानिश ने अपने पूर्व मैनेजर पर अपना यूट्यूब और फेसबुक चैनल हड़पने व लाखों रुपये की रंगदारी मांगने व वसूलने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी गायक देश-विदेश में गानों के कार्यक्रम करता है। उसने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में उसने अपना यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज बनाया था, जो उसकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर से संचालित होता था। आरोप है कि चैनल संचालन के लिए उसने रामलीला टील्ला निवासी सागर वर्मा को मैनेजर के रूप में रखा था।
आरोप है कि सागर वर्मा ने वर्ष 2024 में धोखाधड़ी और कूट रचना करते हुए उसके सोशल मीडिया अकाउंट में मालिक के स्थान पर अपना नाम दर्ज करा लिया। चैनल से होने वाली कमाई को हड़पने की नीयत से चैनल के बैंक अकाउंट में अपना बैंक अकाउंट भी लिंक कर दिया। इससे उसके करीब 17 लाख रुपये की राशि फंस गई।
विज्ञापन
विरोध जताने पर आरोपी ने कथित रूप से उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने, छवि खराब करने और हत्या कराने की धमकी दी। उससे 8 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इज्जत बचाने व डर के कारण पीड़ित ने 6 अगस्त 2024 को आरटीजीएस से कुछ लोगों के सामने 6 लाख रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर भी कर दिए।
अब आरोपी 10 लाख रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर परिवार सहित हत्या कराने की धमकी दे रहा है। स्थानीय लोगों के समझाने पर भी आरोपी नहीं माना। पीड़ित ने इस मामले में डीआईजी सहारनपुर को शिकायती पत्र दिया। डीआईजी के आदेश पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने मामले में जांच की।
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।