फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silk thread adorned with Doraemon rings on brothers' wrist

भाइयों की कलाई पर सजी रेशम के धागे व डोरेमोन की राखियां

Mon, 03 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Silk thread adorned with Doraemon rings on brothers' wrist
रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेती भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भाई-बहन के पवित्र प्रेम व रक्षा का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर व माथे पर तिलक करके उससे अपनी रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बहने अपने भाईयों को राखियां बांधने बसों से कम ही पहुंची। जहां कुछ बहनों ने भाईयों को कोरियर अथवा डाक से पहले ही राखियां भेजकर अपनी व भाई की सुरक्षा समझी। वहीं नजदीक में रहने वाली बहनें अपने पतियों के साथ बाइक द्वारा भाई के घर राखी बांधने पहुंच गई। बहनों की भाई की कलाई पर राखी बांध उससे अपनी सुरक्षा का वचन लिया। भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बड़ी बहनों ने जहां रेशम के डोरी के धागों को उनकी कलाई पर बांधा, वहीं छोटी बहनों ने अपने भाईयों की नन्हीं कलाई पर डोरेमोन, टेडी वियर जैसी मनमोहक राखियां बांधी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह व सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने पौधारोपण कर मनाया रक्षाबंधन
देवबंद। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा की कार्यकताओं ने शिक्षक नगर में पौधरोपण किया। निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष शुभलेश शर्मा, पूर्व नगर महामंत्री मंजू पंवार और बिजेंद्र गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। कहा कि जिस तरह हम अपने परिवार की रक्षा करते हैं उसी प्रकार हमको पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। पर्यावरण बचेगा तो ही देश बचेगा। यदि हरे पेड़ों का कटान नहीं रूका तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा, जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

भाई को राखी बांधती बहने

भाई को राखी बांधती बहने- फोटो : DEVBAND

इस्माइलपुर गांव में छोटे भाई को राखी बांधकर तिलक करती बहन

इस्माइलपुर गांव में छोटे भाई को राखी बांधकर तिलक करती बहन- फोटो : DEVBAND

देवबंद में छोटे भाईयों को रा खियां बांधती बहने

देवबंद में छोटे भाईयों को रा खियां बांधती बहने- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed