फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silence prevails in Rampur, mass condolence meeting today

Muzaffarnagar News: रामपुरी में पसरा सन्नाटा, सामूहिक शोक सभा आज

Mon, 01 Sep 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Silence prevails in Rampur, mass condolence meeting today
मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी मंदिर मार्ग स्थित अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास हुए भूस्खलन में तीन परिवारों के छह सदस्यों की मौत से रामपुरी में सन्नाटा पसरा है। हादसे में जाने गंवाने वाले श्रद्धालुओं के घर सांत्वना देने वाले लोगों का आना-जाना लगा है। शोकाकुल परिजनों ने सभी श्रद्धालुओं की शोक सभा घर के पास ही सोमवार को सामूहिक रूप से करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ये था मामला : शहर के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी से 25 अगस्त को 45 श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। 26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके अलावा रामलीला टिल्ला निवासी क्रिकेट खिलाड़ी कार्तिकेय की मौत भी यहीं हुई थी।
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना : देर शाम होमगार्ड विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति रामपुरी में पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मां ममतेश व बहन आकांक्षा के वियोग में बीमार हो चली राधा को अस्पताल भिजवाया। एसडीएम की सरकारी गाड़ी से राधा को अस्पताल भेजा गया। प्रजापति समाज के लोगों ने मंत्री से तीनों परिवार के एक- एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। मंत्री ने मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम बुढाना व मोहल्लावासी कपिल कुमार प्रजापति, सुमित कुमार, सचिन प्रजापति आदि मौजूद रहे। बसपा जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल, समन्वयक सतीश कुमार आदि ने भी परिजनों को सांत्वना दी। अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने दीपेश व अनंत के बाबा देशराज को दस हजार रुपये नकद दिए। झांसी की रानी व्यापार मंडल और ऑल इंडिया एंटी करप्शन ट्रस्ट की टीम ने मृतकों को झांसी की रानी पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। अंकुर मलिक, मोहम्मद नदीम अंसारी,मुकेश कश्मीरी, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed