फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikh society celebrated the festival of Baisakhi

सिख समाज ने मनाया बैसाखी का पर्व

Wed, 14 Apr 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sikh society celebrated the festival of Baisakhi
गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व सजा दरबार । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिख समाज ने मनाया बैसाखी का पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरू सिंह सभा ने साहिब खालसा दिवस बैसाखी का पर्व गांधी कालोनी में बड़ी धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ज्ञानी और रागी जत्थे पहुंचे। कीर्तन जत्था भाई जोगिंदर सिंह यमुनानगर वाले के साथ शामिल हुआ। जिन्होंने गुरू गोबिंद सिंह महाराज द्वारा की गयी खालसा पंथ की स्थापना का वर्णन किया।
बैसाखी के दिन ही गुरु गोबिन्द सिंह महाराज ने आनन्दपुर साहिब में 1699 में खालसा पंथ की नींव रखी थी। कीर्तन जत्था ने गुरू के जीवन के इतिहास का वर्णन किया। इस अवसर पर 11 अप्रैल से शुरू गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का समापन हुआ, गुरू के दीवान सजाए गए। ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने भी कथा द्वारा संगतों को निहाल किया। संचालन ज्ञानी हरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा की नव नियुक्त कमेटी ने भी कार्यभार ग्रहण किया। इसमें प्रधान गुरचरण सिंह बरार व महासचिव के पद के लिए देवेंद्र सिंह नागपाल को व स्कूल के मैनेजर के रूप में जगप्रीत सिंह को नामित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमरजीत सिंह सिडाना, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, गुरप्रीत सिंह पुरी, हरजीत सिंह गुराया, रणजीत सिंह, राजपाल, वजीर सिंह राजा, हरप्रीत सिह सन्नी, तरजिंदर सिंह छिंदा, जुगेन्द्र सिंह पुरेवाल, हरजीत सिंह चावला, अवतार सिंह जझ, कुलबीर सिंह ग्रोवर, रविन्दर सिंह गंभीर, गुरविंद्र सिंह, सुरेंद्र दीप सिंह सिडाना, चरण जीत सिंह पंधेर, इकबाल सिंह नारंग, देवेंद्र सिंह चढ्ढा, जितेंद्र पाल सिंह, हरदेव सिंह बरार, जसवीर सिंह, महेंद्र जीत सिंह बेदी, सुखबीर सिंह रावल, अरविंद्र सिंह, पुनदीप सिंह नागपाल, तीरथ सिंह गंभीर, त्रिलोचन सिंह मान, इंद्रजीत सिंह सेखो, वजीर सिंह ग्रोवर, सुखदर्शन सिंह बेदी, चरणजीत सिंह कोहली लोग मौजूद रहे।

गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व के कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।

गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व के कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed