फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikedha police

क्राइम ब्रांच, सिखेड़ा पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर      

Thu, 26 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sikedha police
पकड़े गए बदमाशों की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शराब तस्कर को दबोच लिया। तस्कर के चार साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस को जंगल के बीच से 202 पेटी शराब, अवैध असलाह, चोरी की तीन कार और तीन बाइक मिली है।      
विज्ञापन

 
हरियाणा से अवैध शराब आने और जनपद में उसकी सप्लाई होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच, आबकारी टीम और सिखेड़ा पुलिस ने संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात भंडूरा गांव के जंगल में गुरमीत सिंह के डेरे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से मुठभेड़ के बाद सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी अशोक विहार, थाना मधुबन, जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के अलावा उसके चार साथी भगवान पुत्र होशियार निवासी मौज्जमनगर, थाना मधुबन, जिला करनाल, सोनी उर्फ सोनू पुत्र रामकुमार निवासी कुटैल जिला करनाल, गुरमीत उर्फ बुग्गा महेंद्र भंडूरा सिखेडा और डॉक्टर उर्फ संजीव निवासी फहीमपुर थाना सिखेड़ा मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नेे मौके से 202 पेटी प्रीमियम विस्की अरुणाचल मार्का, दो बंदूक देसी 312 बोर के साथ 12 बोर के चार कारतूस, एक रायफल देसी 315 बोर, एक रायफल फैक्ट्री मेड्र 315, चार पोना 315 के साथ छह कारतूस के अलावा इसी बोर का एक खोख बरामद किया। इसके अलावा डेरे से तीन कार और तीन बाइक चोरी की बरामद की। कप्तान ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। 
  
सर्विलांस के रडार पर थे आरोपी      
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें आरोपियों के पीछे लगी थी। लगातार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। शराब लाने और बेचने वालों की बातें सुनी जा रही थीं। पकड़े गए आरोपी हरियाणा से शराब लाकर चरथावल, छपार, पुरकाजी, किनौनी, पीनना आदि गांवों में सप्लाई करते हैं। जनपद में शराब का धंधा करने वालों की पहचान कर ली गई है, जल्दी ही अरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। एसएसपी ने दोनों टीमों को अच्छा काम करने के लिए बधाई दी।       


बीमारी के बावजूद करा रहा है शराब की तस्करी      
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पीनना निवासी शराब तस्कर गोली लगने से घायल होने के बावजूद शराब की तस्करी से अभी भी जुड़ा हुआ है। ठीक होने के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed