फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   shukrthirth news

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ और शामली के 38 गांव की महायोजना पर मंथन

Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
shukrthirth news
मुजफ्फरनगर। एमडीए की ओर से धर्म नगरीय शुकतीर्थ और शामली के 38 गांव की जाआईएस आधारित महायोजना तैयार कराए जाने पर मंथन चल रहा है। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना और अपर मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल भानु प्रताप की मौजूदगी में दोनों जनपदों के अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। शासन की ओर से शुकतीर्थ विकास परिषद का भी गठन किया गया है। 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एमडीए क्षेत्र में अलग से विकास और निर्माण कार्य कराने की योजना बना रहा है। इसके लिए शुकतीर्थ की जीआईएस आधारित महायोजना तैयार कराई जा रही है। एमडीए सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप ने बताया कि विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार में शामिल हुए शुकतीर्थ और शामली-कैराना महायोजना 2031 के राजस्व ग्रामों की जीआईएस आधारित महायोजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 58वीं बोर्ड बैठक में धर्म नगरी शुकतीर्थ और शामली के 38 ग्रामों की महायोजना तैयार कराए जाने पर सहमति बनी थी। बताया कि योजना के दायरे में करीब 180 वर्ग किमी का क्षेत्र आ रहा है। बताया कि महायोजना तैयार कराने के लिए कंपनियों से आरएफपी मांगी जाएगी।

उन्होंने बताया कि एमडीए सभागार में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, एसडीएम जानसठ राजकुमार राठी, एक्सईएन एमडीए विनीत अग्रवाल, ईओ कैराना सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed