फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram won the title by defeating Meerut College Meerut

मेरठ कॉलेज मेरठ को हराकर श्रीराम ने जीता खिताब

Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram won the title by defeating Meerut College Meerut
श्रीराम कॉलेज की विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीराम कॉलेज की टीम ने मेरठ कॉलेज मेरठ को हराया। पहली बार कॉलेज ने खिताब जीता।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मेरठ कॉलेज मेरठ द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में श्रीराम कॉलेज ने जनहित इंस्टीट्यूट गाजियाबाद को हराया। फाइनल में श्रीराम कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम के 246 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीराम कॉलेज की टीम ने सात विकेट खोकर जीत दर्ज की। अनिवेश ने सर्वाधिक 62, हर्षित नामेदव ने 48 और विशाल ने 35 रन बनाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजयी टीम के कॉलेज लौटने पर स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। टीम कोच अमरदीप, टीम मैनेजर प्रमोद कुमार ने खिलाडिय़ों की सराहना की। चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक निशांत कुमार राठी, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, अमरदीप, डॉ. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed