फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Muni Suvrat Nath Vidhan organized in Nirvana Festival

भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव में श्री मुनि सुव्रत नाथ विधान आयोजित

Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shri Muni Suvrat Nath Vidhan organized in Nirvana Festival
देवबंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2548 वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को श्री मुनि सुव्रत नाथ विधान का आयोजन किया। इसमें प्रदीप शास्त्री पीयूष ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला नेचल गढ़ स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन समाज के लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान की भक्ति की। सुबह के समय श्री मुनि सुव्रत नाथ भगवान के अभिषेक के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसके उपरांत शांति धारा के माध्यम से राष्ट्र व विश्व कल्याण की कामना की। साथ ही श्री देव शास्त्र गुरू एवं भगवान पार्श्वनाथ के पूजन के पश्चात श्री मुनि सुव्रत नाथ विधान का आयोजन हुआ। आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रदीप शास्त्री पीयूष ने अरिष्ठ निवारक भगवान मुनि सुव्रत नाथ की महिमा से लोगों को अवगत कराया। विधान कराने का सौभाग्य महीपाल चंद व अजय कुमार जैन तथा भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य डॉ. संजीव कुमार प्रत्यूष जैन, महीपाल चंद, अजय कुमार, शुभम कुमार व रिषभ जैन को प्राप्त हुआ। इसमें नेहा जैन, सुनीता जैन, पायल जैन, संध्या जैन, मोनिका जैन, मेघा जैन, संगीता जैन, मनीषा जैन, सुदेश जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, प्रांशु जैन, चंदनबाला जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed