फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police close to uncovering the murder of Sadhu Devanand Bharti

Muzaffarnagar News: साधु देवानंद भारती की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police close to uncovering the murder of Sadhu Devanand Bharti
भौराकलां। भौराकलां के गुंबज मंदिर के साधु देवानंद भारती (81) की हत्या की वारदात में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। संदिग्ध युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार रात गांव के कुरावा मार्ग स्थित गुंबज मंदिर में साधु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने भारती के सीने में तमंचे से गोली मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पीआरडी के जवान मौसम अली की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग लग गए हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परिजनों की चल रही है तलाश
भौराकलां। गांव के कुरावा मार्ग पर आईटीआई के पास शिव मंदिर में पिछले ढाई दशक से मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवानंद भारती पूजा पाठ करते थे। मंगलवार रात दो युवकों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। दो मिनट बाद ही कमरे से एक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पास ही आईटीआई में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी का जवान मौसम अली मंदिर की तरफा दौड़ा लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। कमरे में गोली लगा शव पड़ा हुआ मिला। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा लिया है। परिजनों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed