{"_id":"5f4fe1f48ebc3e54a30a5907","slug":"shopkeeper-s-body-found-lying-on-the-highway-muzaffarnagar-news-mrt4993379139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के आदर्श कालोनी निवासी दुकानदार कर शव बुधवार रात नेशनल हाईवे के पास पड़ा मिला।
आदर्श कालोनी निवासी 30 वर्षीय मनु धीमान नई मंडी में घड़ियों की दुकान करता था। बुधवार को वह दुकान से घर जाने की बात कह कर चला था, मगर घर नहीं आया। मोबाइल फोन भी बंद था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। देर रात को नेशनल हाईवे पर बागोवाली के पास उसका शव पड़ा मिला। पास में कोल्ड ड्रिक्स की एक बोतल, खाली गिलास पड़ा था। मोबाइल उसके पास था, जो बंद था। जिसे पुलिस ने चालू किया। मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। नई मंडी कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टता दुकानदार ने जहर खाकर आत्महत्या की है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।