फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shop burglary, cash and dryfruits stolen in South Khalapar

दक्षिणी खालापार में दुकान में सेंधमारी, नकदी और ड्राईफ्रूट्स चोरी

Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shop burglary, cash and dryfruits stolen in South Khalapar
मुजफ्फरनगर। अफगानिस्तान में तालिबान राज आते ही ड्राईफ्रूट्स के दाम में आई जबरदस्त तेजी से बदमाश भी अब इन पर हाथ साफ करने लगे हैं। मोहल्ला दक्षिणी खालापार में प्रॉविजन स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने करीब एक लाख की नकदी के साथ ही दुकान में रखे हजारों की कीमत के ड्राईफ्रूट्स चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी शाहबुद्दीन मोहल्ले में ही दरोगा की कोठी के पास शाह इंडिया प्रॉविजन स्टोर के नाम से किराना शॉप चलाता है। बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर घर लौट गया था। देर रात चोर दुकान की छत के रास्ते सेंध लगाकर अंदर जा घुसे। दुकान से चोरों ने गल्ला तोड़कर करीब 95 हजार की नकदी के साथ ही हजारों की कीमत के ड्राईफ्रूट्स भी चारी कर लिए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे शाहबुद्दीन को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और चोरी का विरोध किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, शहर के अंसारी रोड स्थित प्रिंस वर्मा ने भी शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी किदवईनगर क्षेत्र में दुकान है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद कदमों की दूूरी पर रहती है पुलिस पिकेट
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी खालापार में जिस स्थान पर प्रॉविजन स्टोर में चोरी की घटना हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट है, जहां देर रात तक चेकिंग के लिए रोजाना पुलिस टीम मौजूद रहती है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में लगातार राहगीरों की भी आवाजाही देर रात तक बनी रहती है। इसके बावजूद बेखौफ चारों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed