{"_id":"5f4d45378ebc3e2abd75b687","slug":"sho-appeals-against-misbehavior-of-bjp-leader-muzaffarnagar-news-mrt499000360","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर नपे पुरकाजी एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर नपे पुरकाजी एसएचओ
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार कर थाने से हटवाने की चुनौती देना एसएचओ सुभाष गौतम को भारी पड़ा। विरोध में भाजपा नेता थाना परिसर में धरने पर बैठ गए, जिसके चलते एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
पुरकाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा सोमवार सुबह किसी काम से थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी इंस्पेक्टर सुभाष गौतम के साथ नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने मनोज जोधा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। इसकी जानकारी कस्बे के भाजपा नेताओं को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। नतीजतन शाम के समय भाजपा नेता थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। इसे लेकर इंस्पेक्टर सुभाष गौतम की भाजपा नेताओं से फिर नोकझोंक हो गई। हालात यहां तक बिगड़े कि इंस्पेक्टर ने खुली चुनौती देते हुए कह दिया कि मैं तो थाने से हटना चाहता हूं, उनमें हिम्मत है तो मुझे हटवाकर दिखा दें। इस पर भाजपा नेताओं ने भी इंस्पेक्टर को थाने से हटाए जाने तक धरना खत्म करने से इंकार कर दिया। मामला बिगड़ा तो कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने धरनारत भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस पर उन्होंने भाजपा से ही इस्तीफे देने की चेतावनी दे डाली। आखिरकार एसएसपी अभिषेक यादव ने शाम होते-होते इंस्पेक्टर सुभाष गौतम को लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर कचहरी चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र यादव को थाने की कमान सौंप दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने भी थाना परिसर से धरना खत्म कर दिया। राकेश आडवाणी, मनोज जोधा, मुकेश त्यागी, पवन त्यागी, सुक्कड़ सिंह, गुरमेल बाजवा, बलविंदर सिंह, उत्तम राणा, सरदार नरेंद्र सिंह और शिवकुमार पाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।