फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharp weapons fired from two sides in Kakrala, half a dozen injured

Muzaffarnagar News: ककराला में दो पक्षों में चले धारदार हथियार, आधा दर्जन घायल

Fri, 16 Jun 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired from two sides in Kakrala, half a dozen injured
युवती से छेड़छाड़ को लेकर विभिन्न समुदाय के दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

एक पक्ष की महिलाओं ने थाने पर हंगामा किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव ककराला में विभिन्न समुदाय के दो युवकों के बीच युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई बहस के बाद धारदार हथियार चल गए। दोनों ओर से महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। एक पक्ष की महिलाओं ने थाने पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गांव ककराला में राजकुमार और सोहेल के बीच युवती से छेड़छाड़ को लेकर बहस हो गई। गाली-गलौज व मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। राजकुमार पक्ष का कहना है कि भूरा और सोहेल पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें आनंद, विनीत, राजकुमार, सरोज आदि घायल हो गए। आरोपी पक्ष के युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर भूरा, गुलशेर पक्ष का कहना है कि राजकुमार पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाओं सहित सोहेब, फैजान आदि को चोटें आई है। दोनों ही पक्षों ने लड़की से छेड़छाड़ से संबंधित थाने पर प्रार्थना पत्र दे दिया था। मामले को लेकर राजकुमार और आनंद आदि पक्ष की दर्जनों महिलाएं थाने पहुंच गई। उन्होंने हंगामा करते हुए गुलशेर, भूरा पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर मारपीट के मामले में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक पक्ष की महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए हैं और पत्थर फेंके जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed