{"_id":"59f4d8594f1c1b8d698b8317","slug":"shahpur-sisauli-bhokherhari-body-chuuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर, सिसौली, भोकरहेड़ी में बनेगी सबसे छोटी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर, सिसौली, भोकरहेड़ी में बनेगी सबसे छोटी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खतौली में मतगणनास्थल का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही गली-मोहल्लों में भी सियासी तापमान बढ़ गया है। राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन हो रहा है। जिले में शाहपुर, सिसौली और भोकरहेड़ी नगर पंचायत की सबसे छोटी सरकार चुनी जाएंगी। इन तीनों नगर पंचायत में चेयरमैन कुर्सी के साथ 13 सभासदों का चुनाव होगा। प्रशासन ने भी निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
जनपद में शहर की नगर पालिका में सबसे अधिक वार्ड 50 हैं। इसके बाद खतौली पालिका का नंबर है, जिसमें 25 वार्ड शामिल हैं। नगर पंचायतों में कोई वार्ड बढ़ोतरी नहीं है। हालांकि वोटरों की संख्या में जरूर बदलाव आया है। जिले की भोकरहेड़ी, सिसौली और शाहपुर में सबसे छोटी 13 सभासदों के साथ सरकार चुनी जाएगी। नगर पंचायत में सबसे अधिक मतदाता और वार्ड संख्या बुढ़ाना में है।
यहां पर 17 वार्ड है, जबकि 28848 मतदाता 38 मतदान स्थलों पर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। सबसे कम वोटर सिसौली नगर पंचायत में है। सिसौली में 11661 मतदाता अपना एक चेयरमैन और 13 सभासद चुनेंगे। उधर, अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक दलों ने भी वार्ड समेत चेयरमैन प्रत्याशी के चयन के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया है। प्रशासन भी निकाय चुनाव के मूड में आ गया है। इसके लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड-वोटर
स्थान--------वोटर------वार्ड
शाहपुर------16046------13
भोकरहेड़ी-----13743------13
सिसौली-------11661-----13
जानसठ-------15728-----14
चरथावल-------16773----14
पुरकाजी-------18636-----15
मीरापुर-------20868------16
बुढ़ाना--------28848-----17
नगर पालिका के वार्ड-वोटर
मुजफ्फरनगर------250993-----50
खतौली-------------54257-------25
10 हजार ने किया एप डाउनलोड
मुजफ्फरनगर। राज्य निर्वाचन आयोग के यूपी स्टेट इलेक्शन कमीशन मोबाइल एप को लांच होने के 24 घंटे के भीतर 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। साथ ही इस एप पर सवा दो सौ से अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।
टिकट को लेकर सभी दलों में असमंजस
जिले की दस निकायों में अध्यक्ष पद को लेकर अभी किसी भी पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर आमराय नहीं बन पाई है। भाजपा में नगर पालिका परिषद के लिए 33 महिलाओं ने दावा किया है। छटनी के बाद 16 प्रत्याशियों के नामों पर गंभीरता से विचार चल रहा है। हाईकमान को इनमें से तीन नामों का पैनल भेजा जाना है। सपा में भी टिकट को लेकर समीकरण बदले हुए हैं। कांग्रेस में भी तीन महिला प्रत्याशियों के बीच चयन का पेंच फंसा है।
निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में घमासान की स्थिति है। भाजपा में टिकट के लिए सबसे ज्यादा 33 महिलाओं ने दावा पेश किया है। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना, निकाय चुनाव प्रभारी राजीव गुंबर और सांसद डॉ संजीव बालियान आदि के बीच चली लंबी मंत्रणा के बाद 16 नाम छंटनी के बाद रह गए हैं। इन नामों में से ही पैनल बनेगा। तीन नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। इनमें से एक नाम पर हाईकमान अपनी मुहर लगाएगा। भाजपाइयों को 16 में से तीन नाम छांटने में पसीने आ रहे हैं, इसलिए मामला अभी अधर में लटका है।
सपा में जहां गौरव स्वरूप फैमिली के अजय स्वरूप बंसल की पत्नी को चुनाव लड़वाने की बात चल रही थी, वहीं अचानक रालोद और बसपा से कुछ नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं। कांग्रेस ने जिले से तीन महिलाओं का नाम पैनल में भेजा है, इनमें महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, नीलम गौतम और दिव्या मेहता के नाम शामिल हैं। हालांकि ऐन वक्त पर पैनल से बाहर की प्रत्याशी भी आ सकती है। बसपा में इस बार आम सहमति बनाने पर जोर आजमाइश हो रही है। प्रत्याशी के लिए कई नाम चल रहे हैं।