फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven years imprisoned for murderous attack on police

पुलिस पर जानलेवा हमला के आरोपी को सात साल कैद

Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seven years imprisoned for murderous attack on police
मुजफ्फरनगर। शामली जनपद में मई 2012 को हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोपी को एडीजे-सप्तम कोर्ट ने सात साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शामली कोतवाली पुलिस ने 15 मई 2012 को कांधला नहर पटरी मार्ग पर गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे कुछ लोगों को रोका था। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था, जबकि चार अन्य फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुकुट सिंह की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुछ समय बाद फरार आरोपियों में शामिल शामली निवासी नसीम उर्फ चोंचड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई एडीजे-सप्तम में न्यायाधीश कमलापति के समक्ष हुई। अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने पैरवी की, जिसके बाद आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि न्यायाधीश ने मामले में नसीम को दोषी करार देते हुए बृहस्पतिवार को उसे सात साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed