{"_id":"617d909ef3186e28704b2ff0","slug":"seven-crore-rupees-resolution-passed-in-board-meeting-muzaffarnagar-news-mrt563012022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन जहीर फारूकी व संचालन इओ मनोज कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गये।
नगर पंचायत पुरकाजी में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में विधायक प्रमोद ऊंटवाल सहित 14 सभासद तथा एक नामित सभासद मौजूद रहे। सभी सभासदों के अधिकतर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। जिसमें मुख्य रूप से पुरकाजी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत में आने के बाद मिलने वाली धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्य व पेयजल आपूर्ति एवं नाली नाला निर्माण अधिकारियों से संबंधित करीब सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए।
आदर्श नगर पंचायत में मिलने वाली धनराशि से नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खादर किराए से लक्सर अड्डे तक दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण का कार्य, मुख्य बाजार से लेकर कुएं तक दोनों तरफ रबड़ वाली सड़कें और वाल्मीकि बस्ती में जल निकासी की सबसे बड़ी समस्या का निस्तारण करते हुए तालाब की खुदाई एवं उसका सुंदरीकरण एवं सड़क निर्माण कार्य तथा लाइटों के कार्य के प्रस्ताव पारित किए गए।
इसके अलावा पुरकाजी में जहां-जहां नाले खराब स्थिति में है। उन नालों का निर्माण कार्य तथा पुरकाजी के बाहरी छोर पर सड़कों पर पानी जमा ना हो उसके लिए नाला निर्माण कार्य तथा सभी सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार चैनल, पानी की पाइप लाइन एवं सड़क निर्माण, सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार लाइट भी लगाए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
बैठक में सभासद राखी नरेंद्र पाल, ख़ुशनुदा, निसार अहमद, शमशेर फरीदी, कुलदीप वर्मा ,इशरत जहां, मौहम्मद सुलेमान, नदीम अहमद, खुर्रम हुसैन, समयलय आलम कुरेशी, नौशाद अफरीदी, मसरूर खान, सोहनलाल, बडे बाबू समर काजमी आदि शामिल है।