बुढ़ाना। किसान इंटर काॅलेज खरड़ में घुसकर छात्रों पर हमला करने वाले दूसरे समुदाय के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियाें का चालान कर दिया।
थाना फुगाना के किसान इंटर काॅलेज खरड़ में बुधवार को दूसरे समुदाय के दो छात्रों सहित 10-12 अज्ञात युवकों ने परिसर में बैठे छात्रों पर हमला कर दिया था। हमले में छात्र शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया था। काॅलेज के अध्यापक व कर्मचारियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया था। प्रधानाचार्य के साथ गाली गलौज करते हुए हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। फुगाना पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद हसन, काबिल,गय्यूर, नसीम, आकिल, साकिब व बिलाल को गिरफ्तार कर सभी का चालान कर दिया।