{"_id":"63961cbfaf33ff164323d799","slug":"selection-of-district-level-team-of-senior-men-s-kabaddi-devband-news-mrt617324977","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सीनियर पुरूष वर्ग कबड्डी की जिलास्तरीय टीम का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सीनियर पुरूष वर्ग कबड्डी की जिलास्तरीय टीम का हुआ चयन
विज्ञापन
आरएस कबड्डी एकेडमी साखन कलां में ट्रायल देते कबड्डी खिलाड़ी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी की जिलास्तरीय टीम का हुआ चयन
देवबंद। आरएस कबड्डी एकेडमी साखन कलां में रविवार को जिलास्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। चयनित टीम 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक चंदेना कोली में आयोजित होने वाली जोन-ए राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेगी।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल द्वारा अखिल चौधरी, अर्जुन चौधरी, रितिक कुमार, तुषार, मनजीत, ऋषभ पुंडीर, विशाल, दुष्यंत, शुभम, निहाल चौधरी, रवि कुमार, रितिक, आशीष, युवांक, कमल त्यागी, निशांत और हिमांशु का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन कोच संजीव कुमार सहारनपुर, एनआईएस कबड्डी कोच दिल्ली धीरज कुमार, अनुज कुमार व योगेश कुमार द्वारा किया गया। कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि चयनित टीम 31 दिसंबर और 1 जनवरी को चंदेना कोली स्थित श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जोन-ए कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। सचिव सुनील कुमार ने बताया कि चयनित टीम का कैंप 15 से 28 दिसंबर तक आरएस कबड्डी एकेडमी में कोच सुधीर कुमार द्वारा लिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, अनिरूद्ध चौधरी, कर्मवीर सिंह, पपिन चौधरी, उत्कर्ष चौधरी, चौधरी अनुराग आर्य, आशीष चौधरी, सनित चौधरी व रूबल चौधरी आदि मौजूद रहे।