फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Secured second place in the UP Bodybuilding Championship

Muzaffarnagar News: यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Secured second place in the UP Bodybuilding Championship
मीरापुर। क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी शिवांशु गुर्जर ने मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। रामपुर में मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव भूम्मा निवासी शिवांशु गुर्जर ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। इस वर्ग में कुल आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शिवांशु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी और दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर आयोजकों की ओर से शिवांशु गुर्जर को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि, मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद गांव पहुंचने पर शिवांशु गुर्जर का भव्य स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed