फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Searching for clues in Khatauli for gang of criminals killed in Ghaziabad encounter

Muzaffarnagar News: गाजियाबाद मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के गिराेह के खतौली में तलाश रहे सुराग

Thu, 14 May 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Searching for clues in Khatauli for gang of criminals killed in Ghaziabad encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गाजियाबाद में कैश वैन डकैती की घटना में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। दोनों बदमाश खतौली निवासी बताए गए हैं। यह जानकारी करने के साथ ही इस गिरोह के खतौली में पैर पसारने के सुराग लगाने के बारे में खतौली पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है।
गाजियाबाद में छह मई को कैश वैन डकैती की घटना हुई थी। इस घटना में शामिल दो बदमाश जुबेर अहमद तथा मोहम्मद समीर मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। दोनों बदमाश मूल रूप से मोहल्ला होली चौक निवासी बताए गए हैं। वर्तमान में ये दोनों गाजियाबाद के सेक्टर 12 प्रताप विहार में रहते थे।
विज्ञापन

खतौली पुलिस को दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के मारे जाने के बाद खतौली पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। यह जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि इन बदमाशों का गिरोह खतौली क्षेत्र में तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मारे गए बदमाशों के परिवार के संबंध में होली चौक के आसपास रहने वाले लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। लोगों का कहना है कि हो सकता है बदमाशों का परिवार किराए पर मकान लेकर पूर्व में यहां रहा हो और बाद में गाजियाबाद चला गया हो।


कोतवाली पुलिस ने बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यह भी जानकारी की जा रही है कि इन बदमाशों का गिरोह इधर क्षेत्र में तो सक्रिय नहीं है। सीओ रुपाली रॉय न कहा कि मुखबिरों से दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed