{"_id":"5e6d20aa8ebc3ea4be7367d6","slug":"search-for-missing-hotel-worker-continues-khatauli-news-mrt473621362","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता होटलकर्मी की तलाश में होटल पर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता होटलकर्मी की तलाश में होटल पर पूछताछ
विज्ञापन
लापता होटलकर्मी की तलाश जारी
खतौली। लापता होटलकर्मी की तलाश में पुलिस ने होटल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने होटल के अन्य कर्मचारियों से भी लापता के बारे में पूछताछ की। इसके बावजूद अभी तक होटलकर्मी का सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताई है।
मोहल्ला सैनीनगर निवासी दीपक पुत्र रामकुमार नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल पर काम करता है। 11 मार्च को दीपक घर से होटल पर काम करने के लिए गया था, जो आज तक घर नहीं पहुंचा है। परिजनों ने दीपक के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई है। शुक्रवार को परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचकर दीपक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने लापता होटलकर्मी की गुमशुदगी दर्जकर ली है। शनिवार को पुलिस ने लापता की तलाश में उस होटल पर जांच पड़ताल की, जहां पर लापता होटलकर्मी काम करता था। पुलिस ने होटल पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी लापता के बारे में पूछताछ की।