{"_id":"5df921b78ebc3e87ea5061d7","slug":"sdm-khatauli-ajay-kumar-ambasht-khatauli-news-mrt4592781177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन व काली पटटी बांधने पर मुकदमा दर्ज होगा-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन व काली पटटी बांधने पर मुकदमा दर्ज होगा-एसडीएम
खतौली थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक लेते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
खतौली। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के आलावा काली पटटी बांधकर विरोध करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन न करे। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने नगर के मदरसों में पहुंचकर बाहर से आने वाली जमातियों के नाम एवं उनके पते की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौलानाओं एवं मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अब सख्त गया है। इस संबंध में मंगलवार को कोतवाली में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट एवं सीओ आशीष प्रताप सिंह ने नगर के मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में दोनों अधिकारियों ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुस्लिम संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी ने इस कानून का हाथ में काली पटटी बांधकर विरोध करने की बात कही। जिसको लेकर एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन और काली पट्टी बांधने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद कानून को अपने हाथों में लेता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने मौलानाओं से किसी भी तरह का कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीएम, सीओ एवं इंस्पेक्टर ने मदरसों में पहुंचकर बाहर से आने वाली जमातियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।