फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scorched contract worker dies, commotion at power plant

Muzaffarnagar News: झुलसे संविदा कर्मचारी की मौत, बिजलीघर पर हंगामा

Wed, 04 Dec 2024 12:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Scorched contract worker dies, commotion at power plant

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर के मिमलाना रोड पर नूर सितारा मस्जिद के पास 16 नवंंबर को विद्युत लाइन सही करते हुए करंट से झुलसे संविदा कर्मचारी उमरदराज की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन भाकियू नेताओं के साथ शव लेकर बिजलीघर पहुंचे। वहां शव रखकर मुआवजा की मांग कर हंगामा किया। विद्युत निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया तो परिजन मान गए।
संविदा कर्मचारी को झुलसने के बाद उन्हें मेरठ निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा था। वहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में रोष बन चला। यह पता चलने पर कुछ लोगों ने मिमलाना रोड बिजलीघर पर जाकर हंगामा किया। उन्हें पुलिस ने समझा कर भेज दिया था।
विज्ञापन

देर शाम परिजन शव लेकर आए। परिजन भाकियू नेता जिशान सिदीकी आदि के साथ मिमलाना रोड बिजलीघर पर जा पहुंचे। उन्होंने वहां शव रख कर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने पहुंच बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि साढे सात लाख रुपये बतौर मुआवजा परिजनों के खाते में जाएंगे। लगभग दस हजार रुपये प्रतिमाह परिजनों को पेंशन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। 15 दिन में कार्रवाई का पूरा कर दिया जाएगा। एसडीओ रितेश्वर बंधू ने बताया कि परिजनों को कागजात पूरा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed