{"_id":"690f9e165295c9570601f189","slug":"scooty-fined-rs-2074-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-158215-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्कूटी पर 20.74 लाख रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्कूटी पर 20.74 लाख रुपये का चालान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग के दौरान दरोगा ही गलती कर बैठे। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सवा लाख रुपये की स्कूटी का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काट दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने चालान को मानवीय भूल मानते हुए सही कराया।
नई मंडी कोेतवाली क्षेत्र में तैनात दरोगा गांधी कॉलोनी में चार नवंबर को वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आदर्श कॉलोनी निवासी अनमोल की स्कूटी को रोका गया। वह स्कूटी के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। हेलमेट भी नहीं लगाया था। दरोगा ने स्कूटी का ऑनलाइन चालान काट दिया। इसके बाद चालान का मेसेज युवक के मोबाइल पर पहुंचा तो पता चला कि दरोगा ने उसकी सवा लाख रुपये वाली स्कूटी पर 20 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। यह बात उसने अपने परिचितों को बताई। इसके बाद यह मामला शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगेे।
एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने नई मंडी कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्कूटी चालक के पास दस्तावेज नही थे। हेलमेट भी नहीं लगाया था। स्कूटी को सीज कर दिया गया था। चालान करने की ऑनलाइन कार्रवाई में दरोगा को एमवीएक्ट की धारा 207 को फीड करना था, लेकिन वह एमवीएक्ट लिख नहीं पाए, जिस कारण धारा 207 के साथ चालान की रकम 20 लाख 74 हजार रुपये दिखाई देने लगी। यह मानवीय गलती है। चालान में त्रुटि को सही कराया है। स्कूटी चालक को भी इस बारे में अवगत कराया है। ऑनलाइन चालान करते समय सभी पुलिसकर्मियों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।