फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School bus swirls, 12 children injured

स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा            

Mon, 01 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 01 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
School bus swirls, 12 children injured
क्षतिग्रस्त बस को देखते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
रामराज के स्कूल की मिनी बस हाशिमपुर से बच्चों को ले जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दुर्घटना में करीब 12 बच्चे घायल हो गए। दो बच्चों को गंभीर अवस्था में मवाना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ जानसठ व रामराज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। हादसे की खबर पाकर अभिभावकों में अफरातफरी मची रही।            
विज्ञापन


रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल की बस सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव हाशिमपुर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस एक खेत में पलट गई। बस में सवार 35 बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस के शीशे आदि तोड़कर बच्चों को बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौका देखकर चालक बस छोड़कर भाग निकला। घायल बच्चों को रामराज में प्राइवेट चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। दो बच्चे गंभीर अवस्था में मवाना भेजे गए। घायलों में अनिकेत (10) पुत्र हरभजन, सागर (12) पुत्र रामचरण, रवि (5) पुत्र हरभजन, सचिन (13) पुत्र प्रमोद, वंश (12) पुत्र मुकेश, हर्षित (10) पुत्र रविंद्र, विशाल (15) पुत्र नरेंद्र निवासीगण हाशिमपुर शामिल हैं। सभी बच्चों का उपचार उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप व रामराज एसओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।              
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed