{"_id":"5debf1178ebc3e1c0c082553","slug":"save-your-daughter-dm-was-administered-the-oath-by-daughter-muzaffarnagar-news-mrt457579573","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढाओ की डीएम ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढाओ की डीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
महावीर चौक पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ के हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की डीएम ने दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महावीर चौक से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान बालिका सुरक्षा, महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान एवं महिला एवं बाल अधिकारों की रक्षा के लिए जनपद में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। डीएम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई।
महावीर चौक पर अभियान को शुरू करते हुए डीएम ने कहा कि महिला एवं बाल अधिकारों के लिए जनपद में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ सभी को पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। गांवों में जनसंपर्क अभियान एवं चौपाल लगाकर इन योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। महिला एवं बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 में जनपद का शिशु लिंगानुपात 884 था, जो वर्ष 2018-19 में बढ़कर 934 हो गया। यह एक अच्छा प्रयास है। डीएम ने हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ करने के पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा बालिका सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए शपथ दिलाई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दिसंबर, 2019 में किए जाने वाले कार्यक्रमों का रोस्टर बनाया गया है, जिसके अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ नगर दीक्षा शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीना, सीएमओ पीएस मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन आदि मौजूद रहे।