फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saurabh showed strong batting in front of Kapil Dev

कपिल देव के सामने बंटी ने खूब लगाए चौके-छक्के

Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saurabh showed strong batting in front of Kapil Dev
मुजफ्फरनगर। शहर सीट भाजपा की सबसे मजबूत सीट मानी जाती है। लेकिन इस बार शहर सीट यहां रालोद प्रत्याशी से कांटे के मुकाबले में फंस गई है। भाजपा का भीतरघात आश्चर्यजनक परिणाम सामने ला सकता है। कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट भी यहां हार-जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल यहां सपा के गौरव स्वरूप से जीते थे। इस बार फिर से राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मैदान में है। कपिलदेव का चितरंजन स्वरूप के परिवार से चौथा मुकाबला है। इस बार रालोद प्रत्याशी के रूप में सौरभ स्वरूप मैदान में है। सौरभ ने कपिल को चुनाव में कड़ी चुनौती दी है। सौरभ को इस चुनाव में कपिल के अंदरूनी विरोध का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। इस सीट पर 3,56,283 वोट है, जिनमें से 2,21,982 ने अपने मत का प्रयोग किया है। हार-जीत एक लाख के लगभग ही होगी। चुनाव में बीजेपी और रालोद के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। भाजपा का भीतरघात इस चुनाव में आश्चर्यजनक परिणाम दे सकता है। इसी के साथ बसपा के पुष्पांकर पाल और कांग्रेस के सुबोध शर्मा को मिलने वाले वोट भी हार-जीत में बड़ी भूमिका निभायेंगे। भाजपा और रालोद की हार-जीत को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अपने समीकरण जोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed