फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandrashekhar and Virendra have become the President and Secretary, respectively, of the Muzaffarnagar branch of the Roadways Employees' Joint Council.

Muzaffarnagar News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद मुजफ्फरनगर शाखा के चंद्रशेखर अध्यक्ष व वीरेंद्र मंत्री बने

Mon, 24 Aug 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar and Virendra have become the President and Secretary, respectively, of the Muzaffarnagar branch of the Roadways Employees' Joint Council.
- परिवहन निगम के एआरएम कार्यालय परिसर में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के एआरएम कार्यालय परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की मुजफ्फरनगर डिपो शाखा व वर्कशॉप शाखा का चुनाव हुआ। डिपो शाखा के चंद्रशेखर अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार मंत्री व वर्कशॉप शाखा में विनोद अध्यक्ष व भोपाल मंत्री बने। चारों पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। इनके अलावा सुनील कुमार, सुशील कुमार, अरविंद व इस्लाम को क्षेत्र का प्रतिनिधि चुना गया।


परिवहन निगम के एआरएम कार्यालय परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दोनों शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह दस से शुरू हुई प्रक्रिया चार बजे तक चली। चुनाव के लिए खतौली डिपो के कर्मचारी सचिन कुमार, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया था। तीनों पर्यवेक्षकों की देखरेख में प्रक्रिया पूरी हुई। पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सर्वसम्मति बनी।
विज्ञापन


संगठन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री व क्षेत्रीय संरक्षक राज कुमार तोमर ने सर्वसम्मति बनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी के आधार पर डिपो शाखा के लिए चंद्रशेखर अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार मंत्री व वर्कशॉप शाखा के लिए विनोद अध्यक्ष व भोपाल को मंत्री के रूप में चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी जल्द बनाने के लिए कहा गया है। चुनाव के दौरान निशांत राठी, सुधीर कुमार, मोहित सहित संगठन के काफी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed