फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shooters won bronze medals at the CBSE Shooting Championship.

Muzaffarnagar News: निशानेबाजों ने सीबीएसई शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Mon, 24 Aug 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shooters won bronze medals at the CBSE Shooting Championship.
मीरापुर। शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। यह पदक उन्होंने सहारनपुर में हुई सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 उन्नीसवीं शूटिंग चैम्पियनशिप में हासिल किया। इस जीत से विद्यालय और जानसठ तहसील का गौरव बढ़ा। प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यालयों के लगभग 1200 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। अंडर-14 राइफल टीम स्पर्धा में वीरभद्र बाना, वंशपाल और रुद्रवीर बाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर कांस्य पदक अपने नाम किया। शूटिंग प्रशिक्षक तापेन्द्र सिंह ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया। विद्यालय के अध्यक्ष सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा, प्रबंधिका शिखा शर्मा और प्रधानाचार्या शालिनी राय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed