फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने और उसे आगे पास करने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक शाहनवाज राना और पूर्व विधायक नूर सलीम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर आ गए। लखनऊ के जोनल कार्यालय की टीम ने राना परिवार के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली। इसके अलावा रोलिंग मिल मालिक पूर्व चेयरमैन अनिल तायल, संजय जैन, आकाश कुमार के ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया।
2 of 7
नगर की ड्रीम सिटी में आकाश कुमार के घर के बाहर खड़ी ईडी की टीम की गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक शाहनवाज राना की जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में राना हाउस में सोमवार तड़के सवा पांच बजे टीम पहुंची। इकाई पर बिना माल की वास्तविक आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी आईटीसी बनाने और उसे आगे पास करने का आरोप है।
3 of 7
मेरठ रोड स्थित राना हाउस परिसर में खड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की गाड़ियां। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा के बीच टीम ने दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। ईडी की टीम का केंद्र राना हाउस रहा। टीम ने शाहनवाज राना के सीए से भी जानकारी ली है।
4 of 7
राना हाउस परिसर में मौजूद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के अधिकारी एवं अर्धसैनिक बल के जवान। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा टीमों ने पालिका के पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के नई मंडी और द्वारिका पुरी, उद्यमी संजय जैन के प्रेमपुरी आवास पर भी प्रपत्रों का सत्यापन किया और बयान लिए।
5 of 7
मेरठ रोड स्थित जम्मूद्वीप एक्सपोटर्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड के कार्यालय के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों से अलग-अलग जानकारी ली गई। उद्यमी आकाश के जानसठ रोड स्थित ड्रीम सिटी आवास पर भी टीम देर शाम तक डेरा डाले रही।