फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Santa Claus gift message of love with gift

सेंटा क्लॉज ने उपहार के साथ दिया प्रेम का संदेश

Tue, 25 Dec 2018 12:09 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 25 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Santa Claus gift message of love with gift
cultural - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में क्रिसमस पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। सेंटा क्लॉज बने विद्यार्थियों ने क्रिसमस-ट्री सजाए और उपहार बांटे। प्रभु यीशू के जीवन की प्रेरक बातें बताई गईं और विश्व शांति एवं प्रेम का संदेश दिया गया।  विबग्योर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने जिंगल बेल गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंटा क्लॉज बनकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


संस्था निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि ईसा मसीह ने असहाय, जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। शिक्षिका अनुराधा शर्मा, सोनम, नेहा शर्मा ने महामना के जीवन कार्यों की जानकारी दी। तान्या, शिवानी, आंचल का सहयोग रहा। न्यू हॉराइजन स्कूल में छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस-ट्री को सजाया। लघु नाटिका द्वारा गरीबों की मदद का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने इंसानियत और विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करने को प्रेरित किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में सेंटा क्लॉज बने स्टूडेंट ने टॉफी और गिफ्ट बांटे।
विज्ञापन


अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को संस्था निदेशक चारू भारद्वाज और प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता ने पुरस्कृत किया। एसएसके पब्लिक स्कूल और एसएसके कान्वेंट स्कूल गांधी कॉलोनी में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। किंडरगार्टन द्वारा जिंगल बेल गीत गाया गया। ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर, क्रिसमस-ट्री मेकिंग प्रतियोगिता में अन्नू, रिया, नीशू, अमान, शिवाली, दाउद ने प्रशंसा पाई। अराध्या गोस्वामी, यश आदि सेंटा क्लॉज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था चेयरमैन रामप्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने विचार रखे। उधर, स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में क्रिसमस पर शांति, प्रेम एवं मानवता का संदेश दिया गया। छात्रा निकिता, आयुषी ने ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत की शानदार प्रस्तुति दी। प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य सोनिया बंसल आदि मौजूद रहे। जानसठ रोड स्थित किडजी प्री-स्कूल में क्रिसमस पर छात्र-छात्रा सेंटा क्लॉज बने। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने क्रिसमस-ट्री सजाया। अध्यापिका अनन्या जैन ने सेंटा बनकर बच्चों को गिफ्ट्स दिए और केक काटा। डायरेक्टर डॉ. रजत जिंदल, प्रियंका जिंदल ने क्रिसमस पर्व की जानकारी दी। शिक्षिका रिंपी तनेजा, सोनम अरोरा, अनन्या जैन, प्रीति, मुस्कान गर्ग, अंजू एवं वैष्णवी का योगदान रहा।

वहीं, एमजी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने हैंडमेड पोस्टर, ग्रीटिंग और आर्ट एवं क्राफ्ट से साज-सज्जा की। नृत्य प्रतिभा से स्टूडेंट ने मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया। सिप अबेकस की रीजनल हेड रीना अग्रवाल, डायरेक्टर जीबी पांडे, प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग, पराग शर्मा, मनोज भाटिया ने वाजपेयी की राष्ट्रसेवाओं को याद किया।


तितावी के दीवान सिंह पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर पोस्टर मेकिंग, क्रिसमस ग्रीटिंग में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ विपिन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर, अमरपाल सिंह, अंजलि त्यागी, राखी पाल, अंकित, कपिल पुंडीर, गीता पुंडीर, बबीता रानी, मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed