फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjo became the block chief for the second consecutive time in Khatauli

खतौली में संजो लगातार दूसरी बार बनी ब्लाक प्रमुख

Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjo became the block chief for the second consecutive time in Khatauli
खतौली में संजो लगातार दूसरी बार बनीं ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तुलसीपुर निवासी संजो गुर्जर लगातार दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई है। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी हरीश अहलावत को 30 वोट से पराजित किया है। संजो की जीत की सूचना मिलने पर उनके समर्थक ब्लॉक पहुंच गए। समर्थकों ने संजो गुर्जर के पति गौतम का माला पहना कर स्वागत किया।
खतौली ब्लाक प्रमुख पद के दोनों ही प्रत्याशी वैसे भाजपा से जुड़े थे। हरीश अहलावत और संजो गुर्जर के पति गौतम गुर्जर भी भाजपा से जुड़े हैं। यही कारण रहा कि भाजपा ने खतौली से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। भाजपा कार्यकर्ता भी दोनों प्रत्याशियों के साथ लगे हुए थे। ब्लॉक के 138 बीडीसी ने दोनों की जीत हार का फैसला किया। सुबह से ही ब्लॉक खतौली को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया था। तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद की गई मतगणना में 83 वोट संजो गुर्जर को मिले, जबकि 53 वोट हरीश अहलावत को मिले। 30 वोट से संजो गुर्जर विजयी होकर लगातार दूसरी बार ब्लाक प्रमुख बनीं। दो मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन

पांचवीं बार धर्मवीर सिंह के परिवार को मिली सफलता
खतौली। तुलसीपुर निवासी धर्मवीर सिंह का परिवार पांचवीं बार ब्लाक प्रमुख बना है। धर्मवीर सिंह दो बार खुद ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। एक बार उनकी पत्नी श्यामो देवी ब्लाक प्रमुख बनीं है। अब लगातार दूसरी बार उनकी पुत्रवधू संजो ब्लाक प्रमुख बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार से भी लैस थे समर्थक
खतौली। ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी को लेकर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों के समर्थकों ने अपने बीडीसी सदस्यों को जहां रखा था, वहां पर उनके समर्थक लाइसेंसी हथियारों से लैस रहे।

अधिकारियों ने किया मुआयना
खतौली। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव संवेदनशील माना जा रहा था, यही कारण था कि सुबह से ही एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ राकेश सिंह के नेतृत्व में फोर्स मौजूद रही। इसी बीच एसपी सिटी ने भी स्थिति का मौका मुआयना किया। चुनाव की स्थिति को देखने के लिए पर्यवेक्षक हीरालाल भी खतौली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed