फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjeev Jeeva gang's property worth Rs 10.20 crore will be confiscated

Muzaffarnagar News: संशोधित समाचार - मुजफ्फरनगर - जीवा गैंग की 10.20 करोड की संपत्ति होगी जब्त

Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva gang's property worth Rs 10.20 crore will be confiscated
- मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में है जीवा की सारी अवैध संपत्ति
विज्ञापन

- इसी साल जीवा की लखनऊ कोर्ट में हत्या कर दी गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस ने गैंगस्टर अपराधियों की संपत्ति को गैंगस्टर की धारा 14 (1) में जब्त करने की कार्रवाई में एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया गैंगस्टर अपराधी हिस्ट्रीशीटर 67ए संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा गैंग की मुजफ्फरनगर व शामली में स्थित दस करोड़ बीस लाख रुपये की संपत्ति चिह्नित की गई है। उसे कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस लाइन में एसएसपी संजीव सुमन ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि शहर कोतवाली के प्रेमपुरी निवासी संजीव जीवा (मृतक) प्रदेश स्तर का आइएस-01 गैंग पंजीकृत हैं। उसके गैंग में 36 सदस्य हैं। उसके परिवार का वर्तमान में रहना सहना सोनिया विहार दिल्ली में है। गैंगस्टर अपराधियों ने जो संपत्ति अपराध कर अर्जित की है उसे मुख्यमंत्री के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।जिला पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक पर जीवा की पत्नी के नाम चार करोड़ की संपत्ति को 7 मई 2022 को जब्त किया था। एक बार फिर यह कार्रवाई की जा रही है। जीवा के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। उसकी पत्नी, बेटे व भांजे के नाम पर संपत्ति सामने आई है। जनपद शामली के थाना बाबरी के गांव आदमपुर, शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग, शामली-कुड़ाना मार्ग, लिंक मार्ग बहावड़ी, गांव बलवा शामली, मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन के सरवट गेट के पास एक मलिक मार्केट व नवाब गंज में एक आवासीय मकान को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इस संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि दिल्ली व अन्य राज्यों में भी जीवा गैंग की संपत्ति है उसे भी चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है। इस प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए जीवा गैंग के सदस्यों ने संपत्ति को बेचना व दूसरे नाम पर ट्रांसफर करना शुरू किया है। इस संपत्ति का पता किया जा रहा है उसे भी जब्तीकरण की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। इस बार जीवा गैंंग की दस करोड़ बीस लाख रुपये की संपत्ति को चिह्नित किया गया है। पहले चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जीवा की लखनऊ कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। एसएसपी ने कहा कि पिछली बार माफिया सुशील मूंछ गैंग की लगभग 90 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। जब्त की हुई कुछ जमीन पर फसल है उस फसल को कटवा कर धन को सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा। कुछ लोगों ने ऐसी कुछ संपत्ति को कब्जाने की कोशिश की थी, उन्हें मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सात मई 2022 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के संजीव जीवा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसकी चार करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। यह संपत्ति उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी के नाम थी।

यहां है संपत्ति
गांव आमदपुर में .683 हेक्टेयर
गांव आदमपुर में .409 हेक्टेयर
गांव आदमपुर में .275 हेक्टेयर
शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर .2276 हेक्टेयर
शामली-भौराकलां रोड पर 316.16 वर्ग मीटर प्लाॅट
- शामली-कुड़ाना मार्ग पर .3417 हेक्टेयर
- गांव आदमपुर में .315 हेक्टेयर

- लिंक मार्ग बहावड़ी .2020 हेक्टेयर
- गांव आदमपुर में .233 हेक्टेयर

- शामली में 227.60 वर्ग मीटर प्लाॅट
- गांव बलवा शामली में .3790 हेक्टेयर

- गांव आदमपुर में .4660 हेक्टेयर
- मोहल्ला सरवट गेट के पास मलिक मार्केट 15.03 वर्गमीटर दुकान

- मोहल्ला नवाबगंज में आवासीय मकान 23.44 वर्गमीटर
प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग आईएम-1 कर लीडर था संजीव जीवा। कुल 3.5113 हेक्टेयर एवं 582.23 वर्गमीटर भूमि जिसकी कीमत लगभग 10.20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed