{"_id":"5890d9c94f1c1b7c3de825f9","slug":"sanjeev-balyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चीनी मिलें चीनी के साथ बना सकेगी एथेनॉल : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चीनी मिलें चीनी के साथ बना सकेगी एथेनॉल : बालियान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बोलते डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि डार्क जोन के सभी 110 ब्लाकों के किसानों को अब ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए प्रदेश सरकार को निर्देश जारी कर दिए हैं। पानीपत-खटीमा राजमार्ग निर्माण के अंतर्गत मुजफ्फरनगर का बाईपास भी बनाया जाएगा। प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई तो गेहूं-धान के साथ प्रदेश सरकार आलू और प्याज भी खरीदेगी, जिससे किसानों को घाटा न उठाना पड़े। चीनी मिलों को केंद्र ने अब चीनी के साथ एथेनॉल बनाने की अनुमति भी दे दी है।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि उनके मंत्रालय ने डार्क जोन के किसानों की ट्यूबवेल के लिए बिजली के कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या का हल कर दिया है। मुजफ्फरनगर में पांच ब्लाक और पूरे उत्तर प्रदेश में 110 ब्लाक डार्क जोन में हैं।
प्रदेश सरकार को इन सभी ब्लाकों के किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे किसानों की एक बड़ी समस्या हल होगी। बालियान ने कहा कि भारत सरकार पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण कर रही है। इसी योजना में पीनना से रामपुर तिराहे तक बाईपास बनाने का सर्वे का कार्य हो गया है। यह योजना जल्द पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि बाजार में चीनी मंदी होने के कारण चीनी मिलों को घाटा उठाना पड़ता था। दुनिया के अन्य देशों में चीनी मिलें सीधे ऐथेनॉल बना रही थीं। अब भारत की चीनी मिलों को भी इसके लिए स्वीकृति दे दी गई है। चीनी के साथ अब ऐथेनॉल भी बनाई जा सकेगी। यूपी में हमारी सरकार आई तो हम बिना ब्याज का ऋण देंगे। धान-गेहूं की तरह आलू और प्याज भी सरकार खरीदेगी।
बालियान ने कहा कि पश्चिम की सभी सीटों पर अन्य प्रत्याशियों की बीजेपी से सीधी लड़ाई है। कहीं सपा तो कहीं बसपा मुकाबले में हैं। वार्ता के दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने पार्टी का घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया। गन्ना किसानों का समय से भुगतान, कत्ल कारखाने बंद करने की बात कही। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, मनमोहन, नितीश मलिक आदि मौजूद रहे।
अयोग्य घोषित हों राव जावेद
डा.ॅ संजीव बालियान ने कहा कि जब जाति-धर्म की बात कहने वालों पर आयोग मुकदमे दर्ज करा रहा है तो पाकिस्तानी प्रेम दिखाने वाले को चुनाव से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपराधिक छवि के लोगों का राजनीति में आना चिंता का विषय है।
शुक्रताल में गंगा लाने का प्रोजेक्ट तैयार
तीर्थ क्षेत्र शुक्रताल में गंगा की मुख्य धारा को लाया जा रहा है। जल संसाधन मंत्रालय ने इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही योजना को पूरी कर दिया जाएगा। इससे तीर्थ क्षेत्र का विकास होगा और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।