फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitization machines became a showpiece

शोपीस बनकर रह गईं सैनिटाइजेशन मशीनें

Sat, 10 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitization machines became a showpiece
थाने के मुख्य द्वार पर लगी हैड सनेटाईज मशीन शौपीस बनी हुई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। कोरोना वायरस के शुरूआती दौर में सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं गई हैंड सैनिटाइजेशन मशीनें वर्तमान में शोपीस बनकर रह गईं हैं। आलम यह है कि अब इन मशीनों को देखने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के शुरूआती दौर में महामारी की गंभीरता को देखते हुए हर व्यक्ति सैनिटाइजेशन को लेकर गंभीर था। इसी समय में सरकारी दफ्तरों में हैंड सैनिटाइजेशन मशीनें भी लगाई गई थीं, जहां सैनिटाइज करने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को दफ्तर में प्रवेश दिया जाता था। कस्बे में यह मशीनें कोतवाली व शुगर मिल परिसर के साथ ही कई अन्य स्थानों पर लगाई गईं थीं।
विज्ञापन

देखरेख जारी रहने तक तो ये मशीनें ठीक रहीं, लेकिन कुछ दिन बाद ही लोग इनके इस्तेमाल को लेकर बेपरवाह हुए, तो मशीनें भी खराब होती चली गईं। इसमें लगी मशीनें भी अब नहीं चल पा रहीं हैं। पानी की टंकी में पानी नहीं है और सैनिटाइजर व हैंडवॉश की बोतलें भी खाली पड़ी हैं। सरकारी दफ्तरों में भी यही हाल है, जहां हर मेज पर हैंड सैनिटाइजर तो रखा हुआ है, लेकिन उसका इस्तेमाल दफ्तर में आने वाले लोगों के लिए नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed