{"_id":"67cb4c2c9c746f94b3036ccd","slug":"samples-of-puffed-snacks-were-taken-and-garbage-worth-44-thousand-rupees-was-seized-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-141005-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पफ नमकीन के नमूने लेकर 44 हजार की कचरी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पफ नमकीन के नमूने लेकर 44 हजार की कचरी सीज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में होली पर्व के मद्देनज़र सैंपलिंग के लिए पहुंची सहायक आयुक्त अर्चना धीरान। स्रोत-स्
मुजफ्फरनगर। होली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारकर करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए।
टीम के सदस्यों ने छापामार कार्यवाही करते हुए सोनू-मोनू कचरी उद्योग जसवंत पुरी से पफ नमकीन का एक नमूना लेकर लगभग 33 हजार रुपये की कचरी सीज कर दी। इसके अलावा 10 हजार रुपये की कचरी अन्य प्रतिष्ठान पर सीज की गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई की। बताया कि शादाब के प्रतिष्ठान शादाब एंटरप्राइजेज पर बैलून पास्ता एवं खाद्य मसाले के दो नमूने लेकर लगभग 12600 रुपये मूल्य के बैलून पास्ता को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
इसके अलावा मुस्कान फूड जसवंतपुरी से पफ कचरी एवं खाद्य मसाला के दो नमूने लेकर लगभग 100 किलोग्राम पफ कचरी जिसका मूल्य लगभग 10 हजार रुपये था, को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा एवं मनोज कुमार शामिल रहे।