फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Salman Khan's fan

सलमान को सजा होते ही प्रशंसक हुए मायूस

Fri, 06 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's fan
फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान शुक्रताल में सलमान खान। - फोटो : अमर उजाला
बालीवुड के दबंग खान को जोधपुर की अदालत द्वारा काला हिरण के शिकार के मामले में सजा सुनाए जाते ही उनके प्रशंसक मायूस हो गए। सलमान खान के प्रशंसकों ने कहा कि कानून के अखाड़े में सुल्तान के दांव हारने से काफी निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


दो साल पहले सलमान खान ने जिले की सड़कों पर भी स्कूटर दौड़ाने के साथ फिल्म सुल्तान की शूटिंग की थी। इसके बाद से अभिनेता के चाहने वालों की संख्या अधिक बढ़ गई। बृहस्पतिवार को जैसे ही सजा का एलान हुआ तो प्रशंसकों में मायूसी छा गई। जगह-जगह अभिनेता के लिए दुआएं की गई। प्रशंसकों ने खुदा से दुआ कि सलमान को जल्द से जल्द बेल मिल जाए। 
विज्ञापन


अली अब्बास जफर अभिनीत फिल्म सुल्तान की अप्रैल 2016 में जिले के मोरना ब्लॉक के शुक्रताल क्षेत्र में शूटिंग की गई थी। सुल्तान फिल्म मोरना के विकास खंड को रेवाड़ी (हरियाणा) का जल निगम का दफ्तर तैयार किया था। इसके अलावा शूटिंग के लिए कुश्ती का अखाड़ा, पुराने ट्रैक्टरों को इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान की शूटिंग के दौरान तीन दिन बालीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुजफ्फरनगर के मोरना, शुक्रताल में बिताए थे। अभिनेता के यहां शूटिंग करने से जिले की आवाम में उनके प्रशंसक अधिक बढ़ गए। बृहस्पतिवार को काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा का एलान होते ही प्रशंसकों में मायूसी छा गई।  

सबको मिलनी चाहिए थी सजा 
फिल्म अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक दानिश खान ने कहा कि वह सलमान खान की हर मूवी देखते हैं। अभिनेता के सामाजिक कार्यों को देखते हुए कम से कम सजा मिलनी चाहिए थी। प्रतीक अरोरा ने कहा कि सलमान खान विश्वस्तरीय अभिनेता हैं। उनका मैं दिल से काफी सम्मान करता हूं। उनकी फिल्म अक्सर देखता हूं। बृहस्पतिवार को काले हिरण के मामले में सजा सुनाए जाने के कारण टीवी पर नजरें लगी रही।


सलमान खान को सजा सुनाए जाते हैं उन्हें काफी मायूसी हुई। दिलनवाज ने कहा कि भाईजान को सजा होना अजीब सा लग रहा है। उनके जेल जाने से दिन उदास है। खुुदा से दुआ कर रहा हूं कि उन्हें बेल मिले। फैशल कुरैशी ने कहा कि देशभर में अभिनेता सलमान खान के कई एनजीओ कार्य कर रहे हैं, जो कि समाज के पीड़ितों और दुखियों को राहत पहुंचाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed