{"_id":"679d25071f01b6fa7e083a4a","slug":"salasar-balajis-flag-march-carried-out-with-much-fanfare-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-138845-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली सालासर बालाजी की ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली सालासर बालाजी की ध्वज यात्रा
विज्ञापन
सालासार बालाजी धाम की ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। श्रीसालासर बालाजी धाम के पंचम वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को धूमधाम से श्री मनोकामनापूर्ण ध्वजयात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से नगर गुंजायमान हो उठा।
शुक्रवार को पहले दिन श्रीसालासर बालाजी धाम सबसे पहले विधिवत पूजा विधान हुआ। इसके साथ ध्वजयात्रा का शुभारंभ श्री हनुमान मंदिर, शामली रोड से किया गया। श्री हनुमान मंदिर पर सैकड़ों ध्वज धारकों ने मुख्य मनोकामना पूर्ण ध्वज की पूजा की।
आयोजकों ने बताया कि यह ध्वजा ही कल शोभायात्रा की अगवानी करेगी। ध्वज यात्रा श्री हनुमान मंदिर शामली रोड से प्रारंभ होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, बालाजी चौक, गांधी कॉलोनी पुल, शिव मंदिर, पचैंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
ध्वजा यात्रा का मार्ग के अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी भक्तजन डीजे पर राम धुन पर नृत्य करते हुए भाव विभोर होकर चल रहे थे। नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, विपुल गर्ग, ब्रजमोहन वर्मा, हिमांशु गर्ग, विकास गुप्ता, पवन गोयल, दिनेश कुमार, डाॅ.कमल गुप्ता, कार्तिक तायल, राजीव बंसल, नितिन तायल और प्रेमपाल सिंह उपस्थित रहे।