फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadar tehsil became champion in district sports competition

70वी जनपदीय खेल प्रतियोगिता में सदर तहसील चैम्पियन बनी

Sat, 12 Oct 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sadar tehsil became champion in district sports competition
बालक-बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्र - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में सदर तहसील चैंपियन बनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय 70 वीं जनपदीय बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता में सदर तहसील चैंपियन बनीं। बालक वर्ग में सागर नायक, अक्षय, लुकमान, आकाश और बालिका वर्ग में कुनिका, रश्मि, वाजिदा चैंपियन रहे। समापन समारोह में सीडीओ महेंद्र प्रसाद एवं उपशिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल उमेद सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे।

समापन समारोह में सीडीओ महेंद्र प्रसाद ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जिन बालक-बालिकाओं ने जीत हासिल की है, उन्हें मंडल और प्रदेश स्तर पर जीत के लिए मेहनत करनी चाहिए। जो छात्र खेल में हारे हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रयास करना चाहिए। खेलों के आयोजन से एक अच्छा वातावरण बनता है। आपसी सद्भाव और प्रतिस्पर्धा का माहौल पैदा होता है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने खेलों के आयोजन में सभी विद्यालयों के सहयोग की सराहना की। एसडी गर्ल्स की प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। तहसील सदर को चैंपियन घोषित किया गया। बालक वर्ग में सागर नायक, अक्षय, लुकमान, आकाश और बालिका वर्ग में कुनिका, रश्मि, वाजिदा चैंपियन बने। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार, राकेश कुमार, प्रहलाद सिंह, कैरल हर्वर्ट सिंह, अजय राठी, ललित मोहन, अंशु सिंह, निमित, रणवीर, आशीष द्विवेदी, प्रवीण कुमार, हरपाल सिंह, शैली रंजन, सारिका जैन, मोनिका, मीनाक्षी शर्मा, अंजू आदि रहे। इंछाराम एवं सुनीता गर्ग को सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार, राहुल कुशवाहा, सत्यकांत तोमर, बाकर अली, गया प्रसाद प्रजापति, मनोज कुमार, अक्षय, अमित, विनुज, नीरज, मुकेश, रोहित केशले, नागेंद्र, विकास मोतला, प्रदीप लाल, अरविंद कुमार, विनीत, शर्मिष्ठा, रचना रावत, गरिमा, सीमा, आकांक्षा, अर्चना, अंजू आदि मौजूद रहे।

बालक-बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।

बालक-बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed