फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five people arrested for beating up a youth; the girl's father files a rape report

Muzaffarnagar News: युवक की पिटाई करने वाले पांच गिरफ्तार, किशोरी के पिता ने दुष्कर्म की लिखाई रिपोर्ट

Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five people arrested for beating up a youth; the girl's father files a rape report
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गोशाला मोहल्ले में सोमवार देर शाम छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक की पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने पिटाई के शिकार युवक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम गोशाला नदी रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में एक किशोरी पूजा करने गई थी। आरोप है कि मंदिर में साफ-सफाई करने वाले बामनहेड़ी निवासी सतेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद किशोरी पक्ष के लोगों ने सतेंद्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सतेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। सतेंद्र के पिता फूल कुमार ने मोनू, सचिन और बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जानलेवा हमला और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल सहित अन्य धाराएं शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को रंजिश के तहत पीटा गया। पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने सतेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सतेंद्र ने उनकी नाबालिग बेटी को डरा-धमका कर मंदिर में दुष्कर्म किया। किशोरी ने तीन दिन पहले अपनी बड़ी बहन को यह बात बताई। उसने बताया कि एक माह से उसके साथ गंदी हरकत की जा रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पांच हमलावर गिरफ्तार
कार्यवाहक शहर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक से मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जानसठ के गढ़ी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। गोशाला मोहल्ला निवासी सगे भाई मोनू और सचिन भी पकड़े गए हैं। नदी रोड मोहल्ला नया बाँस निवासी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।

वर्जन- शहर कोतवाली पुलिस को पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। युवक को गंभीर चोट आई है।- अमृत जैन, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed