फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rupe cheated

माता-पिता पर मौत का साया बताकर ठगी, बच्चे से मंगवाए जेवर और नगदी  

Tue, 24 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rupe cheated
crime demo - फोटो : crime demo
माता-पिता पर मौत का साया बताकर तांत्रिक एक बच्चे से 50 हजार की नगदी और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पता चलने पर परिजनों ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की फुटेज आ गई है। पीड़ित पक्ष ने दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोती महल निवासी जावेद का चंद्रा सिनेमा के सामने प्रिंटिंग प्रेस का काम है। जावेद का 13 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र है। अदनान सोमवार दोपहर कंप्यूटर की फीस जमा करवाने के लिए घर से निकला था। रास्तेे में मीनाक्षी चौक पर उसे दो युवक मिले। आरोपियों ने मासूम से पता पूछने के नाम पर घर परिवार के बारे में जानकारी ली। दोनों आरोपियों ने बच्चे को बताया कि उसके माता-पिता के सिर पर भूत का साया है, जिसके चलते उसकी मौत हो सकती है।
विज्ञापन


बात सुनकर बच्चा डर गया और आरोपियों के कहने पर घर में रखी नगदी और जेवर उठा लाया। थैला लेने के बाद आरोपी युवकों ने उसे मीनाक्षी पर जाकर एक युवक से मिलने का कहा। मासूम बताई गई जगह पर गया तो वहां कोई नहीं मिला। अदनान वापस प्रकाश चौक पहुंचा तो आरोपी वहां से गायब हो चुके थे। बच्चे को परेशान देख परिजनों द्वारा दबाव बनाकर पूछने पर उसने सारी बातें परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इकट्ठा होकर घंटों आरोपियों की शहर में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम पीड़ित दर्जा प्राप्त मंत्री शवाब जैदी के साथ सिविल लाइन पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष के अनुसार थैले में 50 हजार की नगदी और चांदी के जेवर थे। दोनों युवकों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed