फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus over the filing of a report against the leaders of the Kranti Sena

क्रांति सेना के नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर बखेड़ा

Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over the filing of a report against the leaders of the Kranti Sena
क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की माग कर पुलिस ऑफिस पर ज्ञापन देते रालोद के पदाधिकार? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्रांति सेना के नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर बखेड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं को मेहंदी लगाए जाने के विरोध को लेकर बखेड़ा हो गया। क्रांति सेना के नेताओं के खिलाफ मेहंदी का ठेला पलटने के आरोप में बृहस्पतिवार को 11 नामजद और 20-25 लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होते ही सियासत भी प्रारंभ हो गई। रालोद नेताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर क्रांति सेना को भाजपा प्रायोजित संगठन बता डाला। मेहंदी लगाने का विरोध करने पर रालोद ने क्रांति सेना के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, मुकदमा दर्ज होने से खफा क्रांति सेना ने भी भाजपा नेताओं के घर से ही गिरफ्तारी देने की घोषणा कर डाली।
क्रांति सेना ने तीज महोत्सव पर दूसरे वर्ग के युवकों द्वारा हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाए जाने का विरोध करते हुए दो दिन शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। इसी को लेकर शिवचौक निवासी प्रकाशचंद ने नई मंडी थाने में क्रांति सेना के नेताओं मनोज सैनी, अमित बॉबी, भुवन मिन्ना, योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, पूनम अग्रवाल, आशीष, रॉकी, अमित कश्यप, शैलेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि क्रांति सेना नेताओं ने जानसठ रोड पर लगाया गया प्रकाशचंद का मेहंदी लगाने का ठेला पलटते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिलने पर क्रांति सेना की बैठक प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हरियाली तीज पर क्रांति सेना के रुख का व्यापारियों ने भी समर्थन किया था। इसके बावजूद भाजपा के दबाव में प्रशासन ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू कार्यकर्ताओं के चलते ही भाजपा सत्ता में है, लेकिन उन्हीं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाजपा जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हीं के घर से गिरफ्तारी भी दी जाएगी। इस दौरान क्रांतिसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा , नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, शरद कपूर, अनुज चौधरी, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, गौरव गर्ग, मंगतराम, भुवन मिश्रा, रविंद्र सैनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी मामले को लेकर रालोद नेता पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी से मिले और क्रांति सेना को भाजपा प्रायोजित संगठन करार दिया। रालोद नेताओं के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी सिटी से घटना की जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई। इस दौरान रालोद अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनोजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक नरेंद्र खजूरी, अभिषेक चौधरी, सोमपाल बालियान व अजित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed