फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus over salary in Muzaffarnagar, sanitation workers went on strike

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वेतन पर रार, हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over salary in Muzaffarnagar, sanitation workers went on strike
- चेयरपर्सन पर लगाया वादा खिलाफी करने का आरोप
विज्ञापन

- कूड़ा उठाने वाले वाहनों को टाउन हाॅल में एकत्र कर दिया

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छह माह पहले पालिका में ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर रार शुरू हो गई है। सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कूड़ा उठाने वाले वाहनों को टाउन हाॅल में एकत्र कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नई मंडी आवास पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सभासदों की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी संघ के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ ने ठेके पर रखे गए 325 सफाई कर्मचारियों को वेतन देने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले ईओ और चेयरपर्सन को मांगपत्र देते हुए हड़ताल की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल शुरू कर दी। सफाई के लिए टाउन हाॅल से निकलने वाले वाहनों को रोक दिया गया। अपनी मांगों को लेकर सभी सफाई कर्मी संघ कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए नई मंडी स्थित चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पहुंचे। चेयरपर्सन के घर के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सभासदों की मौजूदगी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप की संघ के नेताओं से लंबी वार्ता चली। सफाई कर्मचारी संघ ठेका कर्मियों को वेतन की मांग पर अड़ा रहा। चेयरपर्सन ने तर्क दिया कि ठेका कर्मियों को रखने के लिए उनसे अनुमति नहीं ली गई। ऐसे में बोर्ड कोई वेतन जारी नहीं करेगा। इसके बाद संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते पूरे शहर में कहीं भी सफाई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल पर करेंगे निलंबित : स्वरूप
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि यदि कोई पालिका सफाईकर्मी हड़ताल पर रहता है तो सरकारी कार्य में बाधा और आदेशों की अवहेलना पर उसे निलंबित किया जाएगा। संविदा कर्मी की संविदा समाप्त की जाएगी। ठेका कर्मियों का तत्काल हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में 411 स्थायी कर्मचारी, 234 संविदा कर्मी, 319 ठेका कर्मी, 28 चालक कार्यरत हैं। इन 992 के अलावा हमने किसी कर्मचारी को नहीं रखा है। 325 ठेका कर्मियों को रखने के कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं।

सभासद भी उतरे चेयरपर्सन के समर्थन में
नगर पालिका में सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पूरा बोर्ड एकजुट दिखाई दिया। शाम के समय अधिकतर सभासदों ने चेयरपर्सन को विश्वास दिलाया कि वह सब उनके साथ हैं।


मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : बिडला
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला ने कहा कि दीपावली के पर्व पर 325 ठेका कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। छह माह से ये काम कर रहे हैं। जब तक इन लोगों का वेतन जारी नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी। सफाईकर्मी हर तरह के बलिदान के लिए तैयार हैं। उधर, सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था में परेशानी हो सकती है। पालिका अधिकारी शुक्रवार रात इंतजाम दुरुस्त करने में जुटे रहे। शनिवार को हड़ताल रही तो शहर में इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed