{"_id":"6535725dc3600449ba0c0dd7","slug":"ruckus-at-nursing-home-after-womans-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-10049-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम पर किया हंगामा
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।
क्षेत्र के गांव धमात कल्लनपुर निवासी अभिषेक की पत्नी ज्योति (23) कk करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बे के नर्सिंग होम में प्रसव हुआ था। रविवार को ज्योति की तबीयत खराब हो जाने पर उसके परिजन उसे उपचार के लिए नर्सिंग होम में लेकर आए थे।
मगर वहां पर डॉक्टर के नहीं मिलने पर परिजन उसे मुजफ्फरनगर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे लेकर उसके परिजन व दर्जनों ग्रामीण पुरकाजी के नर्सिंग होम पर पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों से वार्ता की। इस दौरान पुरकाजी के रालोद विधायक अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए और मृतका के परिजनों से मामले की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण वापस लौट गए।