फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rs 4.40 crore will be spent on digging of 13 ponds

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 13 तालाबों की खोदाई पर खर्च होंगे 4.40 करोड़

Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.40 crore will be spent on digging of 13 ponds
--------- विकास की बात
विज्ञापन

- बालियान की मांग पर राज्य भूजल निधि से जारी हुआ पैसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्य भूजल निधि से जिले के 13 तालाबों की खोदाई पर 4.40 करोड़ खर्च होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की मांग के बाद यह पैसा स्वीकार हुआ है। इस योजना में बघरा, खतौली, चरथावल, बुढ़ाना, शाहपुर ब्लॉक के 13 गांव शामिल हुए हैं।
जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के माध्यम से जनपद में स्थापित उद्योगों को जारी एनओसी से प्राप्त धनराशि से जिले के 13 तालाबों की खोदाई होगी। भूजल स्तर में सुधार लाने के लिए इन तालाबों की खोदाई पर चार करोड़ 40 लाख खर्च होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 13 गांवों में तालाबों की सिल्ट सफाई और खोदाई कराने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

ग्राम वासियों की इन तालाबों को लेकर काफी समय से मांग थी। तालाबों की खोदाई का कार्य मशीनों के माध्यम से राज्य भूजल निधि से एवं तालाब का बंधा एवं अन्य छोटे कार्य मनरेगा से कराए जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के पत्र के बाद 4.40 करोड़ जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में होगी तालाबों की खोदाई
बुढ़ाना ब्लॉक के हबीबपुर सीकरी, जैतपुर, बिटावदा में, शाहपुर ब्लाॅक के खेड़ी सूडियान, शोरम, बघरा ब्लाॅक के लालूखेड़ी, लड़वा, हैदरनगर में, खतौली के मनव्वरपुर, सठेड़ी और मंसूरपुर, चरथावल ब्लाॅक के अलीपुरा और पीपलशाह में तालाबों की खोदाई होगी।


भूगर्भ जल ऊपर आएगा : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि 13 गांवों में तालाबों की खोदाई से भूगर्भ जल की समस्या का निदान होगा। जिले में नीचे जाता भूगर्भ जल रुकेगा। पैसा जारी हो चुका है, तालाबों पर जल्द ही काम प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed