{"_id":"64c5058d50c41e3b4a05b00f","slug":"rs-120-lakh-looted-in-the-name-of-sending-it-to-kuwait-case-filed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-4554-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुवैत भेजने के नाम पर हड़पे 1.20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुवैत भेजने के नाम पर हड़पे 1.20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पावटी खुर्द निवासी महिला ने गांव के दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। युवक को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये हड़प लिए गए। पावटी खुर्द निवासी महिला ने गांव के दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला सुषमा ने बताया कि नवंबर 2022 में गांव निवासी युवक अनीस ने उनके पति योगेंद्र को बताया कि उनका भाई नफीस कुवैत में रहता है। पति को भी कुवैत में अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने अपने भाई नफीस से उनकी बात कराई। योगेंद्र का पासपोर्ट बनवा दिया। 98 हजार रुपये कई बार ऑनलाइन खातों से और 22 हजार रुपये नकद ले लिए।
तमाम कार्रवाई पूरी होने के बाद जनवरी 2023 में कुवैत भेजने का वादा किया। आरोपी ने उसके पति के असली कागजात अपने पास रखे लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा। कई बार दंपती आरोपी के घर गए, लेकिन हर बार टरका दिया गया।
विज्ञापन
गांव के जिम्मेदार लोगाें के साथ पांच जुलाई को दंपती आरोपी के घर रुपये लेने गए। आरोप है कि दोनों भाइयों ने रुपये देने से मना कर दिया और धमकी दी। घटना की शिकायत एसएसपी से की गई। इसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा किया गया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
बाइक चोरी
चरथावल। हैबतपुर गांव में युवक अंकुश कुमार के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।